टमाटर और नींबू का फेस पैक
सेंसिटिव स्किन के लिए यह फेस पैक काफी असरदार है। इसके लिए सबसे पहले टमाटर के पल्प निकाल लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें।
संतरे के छिलके से पाएं ग्लोइंग स्किन
संतरे के छिलके स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर में ब्राउन शुगर मिलाकर उसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। इस नुस्खे से चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है जिससे चेहरा साफ और ग्लोइंग बनता है।
चंदन पाउडर से सुधरेगी चेहरे की रंगत
चेहरे की रंगत सुधारने के लिए चंदन पाउडर काफी असरदार है। इसके लिए आधा चम्मच चंदन पाउडर लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी और 4 बूंद बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे को पर्याप्त पोषण मिलता है और चेहरे से डार्क स्पॉट रिमूव हो जाते हैं। साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है।
बेसन और दही
चेहरे से कालेपन को हटाने के लिए बेसन, हल्दी और दही का मिश्रण बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। इससे पोर्स अंदर से साफ होते हैं और चेहरा कुछ ही देर में गोरा दिखने लगता है।